फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट मे आने से एक्टिवा सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कार की चपेट मे आने से एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहाली के सेक्टर-116 के रहने वाले वरिंदर कुमार के रूप में हुई है। कार चालक की पहचान सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई व सेक्टर-19 निवासी इंद्रपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-19 थाने में तैनात कांस्टेबल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक कार चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी है। घटना सेक्टर 7-8-18-19 चौक से सेक्टर 18-19 लाइट प्वाइंट की तरफ जाते हुए हुई। इस दौरान कार ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी जिस कारण एक्टिवा सवार गिर गया। वहीं एक्टिवा कार के आगे बोनट में फंस गया। हादसे के बाद कुछ दूरी तक चलने पर कार रुक गई। वहीं घायल वरिंदर को इलाज के लिए पीजीआई लेकर जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें