फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से एक्टिवा सवार डॉक्टर की मौके पर मौत, अरोमा लाइट प्लाइंट के पास हुआ हादसा, कार चालक महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित अरोमा लाइट प्वाइंट के पास ब्रेजा कार की टक्कर से दंत प्रशिक्षण ले रहे एक्टिवा सवार डॉक्टर की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से हिमाचल के ऊना निवासी विशाल कपिला (26) के रूप में हुई है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आईपीसी-304/ए (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज करके सेक्टर-21 निवासी महिला कार चालक कोमपाल बुद्धिराजा (40) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले विशाल कपिला मोहाली के 3बीटू में रहते थे। बीडीएस की पढ़ाई के बाद वह दंत प्रशिक्षण कर रहे थे। वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी एक्टिवा से सेक्टर-17 बस स्टैंड की तरफ से सेक्टर-22 की तरफ जा रहे थे। जब वह अरोमा लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो सेक्टर-21 से सेक्टर-22 की तरफ जा रही ब्रेजा गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी का एयरबैग तक खुल गया। हादसे में विशाल बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। शोर के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने विशाल को फौरन जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल के सिर और पेट पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस घटनास्थल से हेलमेट व क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर सेक्टर-22 चौकी ले गई। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिला कार चालक की टक्कर से दूसरी मौत
29 अगस्त की रात सेक्टर-55/40 की डिवाइडिंग रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा करके बीएमडब्ल्यू कार चालक महिला को पकड़कर सेक्टर-39 थाना पुलिस के हवाले किया था। वहीं अब 25 दिनों के भीतर एक अन्य महिला कार चालक की टक्कर से दूसरी मौत हुई है।
अनियंत्रित कार ने गोल्फ क्लब की दीवार तोड़ी, केस दर्ज
वहीं लेक चौकी में तैनात सिपाही पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार होंडा अकार्ड कार ने अनियंत्रित होकर सेक्टर-6 स्थित गोल्फ क्लब की दीवार को टक्कर मारकर तोड़ दिया। शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर-6 निवासी कार चालक मितमोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें