फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 35/43 की विभाजित सड़क पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा चालक की मौत हो गई। हादसा उस दौरान हुआ, जब एक्टिवा चालक अपने भाई के साथ घर लौट रहा था। मृतक की पहचान सेक्टर-32 निवासी कुलदीप सिंह (39) के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात करीब सवा दस बजे हुआ। सेक्टर-32 निवासी प्रदीप कुमार (37) कार धोने का काम करता है। सोमवार को वह मोहाली में फेज-8 में अपने बड़े भाई कुलदीप के पास गए थे। रात को दोनों भाई अलग-अलग वाहन से सेक्टर-32 स्थित घर लौट रहे थे। कुलदीप एक्टिवा से प्रदीप के आगे आगे चल रहे थे। सेक्टर 35/43 की विभाजित सड़क पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार कार ने कुलदीप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही अनियंत्रित एक्टिवा पहले पेड़ से टकराई और फिर साइकिल ट्रैक पर जा गिरी। इसे कुलदीप बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस को दिए बयानों में प्रदीप कुमार ने आरोपी के कार का नंबर नोट कर लिया है। पुलिस अब नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें