फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जमाखोरी-कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने तय दामों से ज्यादा पर जरूरी सामान बेचने, इसकी जमाखोरी करने व कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कसने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने खाद्य व आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टरों को आदेश दिया है कि ऐसा करने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करें, ताकि कोरोना से जूझ रहे लोगों को बीमारी के दौरान राहत मिले।
विज्ञापन

प्रशासन को लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि बहुत-से लोग आपदा में अवसर खोज रहे हैं और कोरोना काल के दौरान न केवल जरूरी सामान की जमाखोरी करके इनकी कमी होने का ढोंग कर रहे हैं, बल्कि इन चीजों की जमाखोरी कर ऊंचे दामों पर बेच भी रहे हैं। कई जगह तो एमआरपी से ज्यादा रेट पर सामान बिकने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह जरूरी कार्रवाई के आदेश इंस्पेक्टरों को दिए हैं। अब फूड इंस्पेक्टर अपने-अपने इलाकों में जांच करेंगे और फिर नियमों के अनुसार कार्रवाई करेंगे।
एमआरपी से अधिक वसूलने पर 1800-180-2070 पर दें जानकारी
प्रशासन की तरफ से 1800-180-2070 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर कोई भी उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि प्रशासन को बीते दिनों ये शिकायतें भी मिली थीं कि सब्जी-विक्रेता गलियों में जाकर मंडी से ज्यादा दाम पर फल-सब्जी बेच रहे हैं और मजबूरी में लोगों को इन्हें खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें