फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई, 16 दुकानदारों के काटे गए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। बस स्टैंड मनीमाजरा के सामने वाले शोरूम के बरामदे में सामान रखकर दुकानदारी करने वाले हलवाई पर नकेल कसते हुए नगर निगम की टीम ने उसका समान जब्त कर लिया और दो चालान काटे। यह कार्रवाई शनिवार को अतिक्रमण हटाओ दस्ते की अगुवाई कर रहे रोड ब्रांच के एसडीओ बलराज छिकारा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान की गई। इस दौरान उनकी टीम में अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टर बिशनलाल और जगमोहन भी शामिल थे।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई अभियान की शुरुआत इंदिरा कॉलोनी से की गई। इंदिरा कॉलोनी में सबसे पहले लोगों ने अपने घरों में बनाई गई दुकानों के आगे लगाए गए शेड को रोड विंग के कर्मचारियों ने तोड़कर उनका सारा सामान जब्त किया। उसके बाद यह अभियान सीधा मनीमाजरा बस स्टैंड के सामने वाले शोरूम में एक पहुंच गया। इस बारे में एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि पन्ना स्वीट्स शॉप द्वारा बरामदे में रखे तीन सिलेंडर, भट्ठी, टेबल आदि समाने को कब्जे में लेकर चालान काटे गए हैं। एक फ्रीज भी बरामदे में रखा हुआ था जो कि दुकानदार ने खुद ही उठा लिया। वहीं इसके बाद अभियान मोटर मार्केट में रिपब्लिक मार्केट सामने बनी बूथ मार्केट में चला। यहां टायर बेचने वाले दुकानदार अपने टायर बरामदे और सड़क पर रखकर कब्जा कर लेते थे, जिन पर कार्रवाई करते हुए इन दुकानदारों के सामान को जब्त करने कार्रवाई की गई। इस तरह इस अभियान में टीम ने तीन ट्रक समान जब्त करके 16 दुकानदारों के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें