फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: होशियारपुर में मादक पदार्थों पर कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना माहिलपुर पुलिस ने गश्त के दौरान खैरड़ रावल बसी निवासी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू को काबू कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं। वहीं, गढ़शंकर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान देनोवाल खुर्द निवासी सूरज और बंगा रोड, जिला शहीद भगत सिंह नगर निवासी बोबी देवी को गिरफ्तार कर उनके पास से 130 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। उधर, गढ़दीवाला पुलिस ने जौहलां निवासी मंगत राम उर्फ मंगा को काबू कर उससे 32 हजार 250 मिली अवैध शराब जब्त की। इसी तरह टांडा पुलिस ने गश्त के दौरान सहिबाजपुर निवासी मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें