फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : इलूजन क्लब में रात डेढ़ बजे तक पार्टी, एसडीएम ने मारा छापा, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूटी प्रशासन ने क्लबों को रात 11 बजे बंद करने और बिना इजाजत किसी भी गायक को बुलाने पर पाबंदी लगा रखी है, लेकिन क्लब संचालक इन आदेशों का पालन नहीं कर रहे। रविवार को सेक्टर-7 के इलूजन क्लब में रात डेढ़ बजे तक बिना इजाजत पार्टी चल रही थी, जिसकी जानकारी एसडीएम ईस्ट रुचि सिंह बेदी को मिली तो उन्होंने छापा मारा। बाद में क्लब को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

छापे के दौरान एसडीएम ने पाया कि पार्टी में हुक्का भी परोसा जा रहा था, जिस पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा क्लब में कोविड के दिशा-निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा था। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर क्लब को सील कर दिया गया। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए लिख दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि सभी रेस्टोरेंट, क्लब, बार और खाने के स्थान रात 11 बजे तक बंद करने होंगे। इस दौरान लोग रात 10 बजे तक ही आखिरी ऑर्डर दे पाएंगे। इसके बाद कोई ऑर्डर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हालांकि देर रात तक क्लबों के चलने की शिकायत एसडीएम को मिल रही थी। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने सभी एसडीएम को अपने इलाके में जांच करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जांच में अगर कोई भी क्लब या रेस्टोरेंट हुक्का परोसते मिले तो क्लब को सील कर दिया जाए और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस अब तक शहर में 35 से ज्यादा क्लबों पर कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने क्लब में हुक्का परोसने पर सेक्टर-26 के बुलेवार्ड क्लब, मॉब क्लब, बारगेन बूज क्लब, क्विजो क्लब, औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लेबॉय क्लब, तमजारा क्लब, सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स, पाइप एंड बैरल, एसको बार, सेक्टर-7 स्थित टर्मिनल सेवन समेत अन्य क्लबों के मालिक, प्रबंधक के अलावा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसके अलावा कई हुक्का बारों को सील किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें