फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अवैध शराब पर कार्रवाई जारी, शराब-बीयर की 2718 बोतलें जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में अवैध शराब की जब्ती के मामले बढ़ गए हैं। दो दिन में आबकारी एवं कराधान विभाग ने करीब 38 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभाग की तरफ से शराब के ठेकों की जांच की जा रही है। मंगलवार को अवैध शराब-बीयर की 2718 बोतलें जब्त की गई हैं, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये है।
विज्ञापन

आबकारी नीति वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित विभिन्न लाइसेंसिंग इकाइयों पर नियमित निरीक्षण के माध्यम से कड़ी निगरानी जारी रखते हुए मंगलवार को आबकारी विभाग की तीन टीमों ने विभिन्न खुदरा शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इन निरीक्षणों के दौरान इंफोर्समेंट टीमों ने बिना वैध पास और परमिट के शराब और एक्सपायर हो चुकी बीयर को जब्त कर लिया। कुल 2718 बोतलें जब्त की गईं, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। जब्त किए गए स्टॉक में बीयर, आईएफएल और आईएमएफएल शामिल हैं। आबकारी कानून के उल्लंघन के लिए दोषी लाइसेंसधारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आबकारी और कराधान आयुक्त रूपेश कुमार ने कहा कि अवैध शराब पर विभाग की कड़ी नजर है। आने वाले दिनों में सख्ती बढ़ाई जाएगी। जो भी तस्करी में पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें