फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून लागू करने में सहयोग करेंगे ट्रेवल एजेंट

Sat, 04 Jan 2014 02:47 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंटों ने राज्य सरकार द्वारा लागू किए नए कानून को लागू करने में हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


पंजाब ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन और एसोसिएशन ऑफ कंसल्टेंट्स फॉर ओवरसीज स्टडीज का दल कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से मिला।

उन्होंने नए कानून के तहत ट्रेवल एजेंटों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित सुझाव भी दिए।

मजीठिया ने कहा कि कानून बनाने का मकसद उन गलत लोगों की पहचान करना है जो भोले-भाले लोगों को ठगते हैं।

गलत विज्ञापन देकर उन्हें प्रलोभित करते हैं।

सरकार ने कई पहलुओं पर विचार करके ही यह कानून बनाया है ताकि सही लोगों का नुकसान न हो।

ट्रेवल इंडस्ट्री के सहयोग से ही कानून सही मायनों में लागू हो सकेगा।

मीटिंग के दौरान सदस्यों ने कई मांगें भी रखीं।

मजीठिया ने उन्हें भरोसा दिया कि वह उनकी मांगों को सीएम व डिप्टी सीएम के सामने रखेंगे।

इससे पहले प्रमुख सचिव डीएस बैंस ने एजेंटों को नए कानून की जानकारी दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें