देश भर से फुटबॉलर्स 14 वें एडमिनिस्ट्रेटर्स चैलेंज कप आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ,चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से 22-30 सितंबर तक किया जा रहा हैं। इसके मुकाबले फुटबॉल स्टेडियम सेक्टर 17 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 42 में खेले जाएंगे। इसकी जानकारी डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर एसके जोशी ने दी।
यह टीमें लेगी हिस्सा- 14 वें एडमिनिस्ट्रेटर्स चैलेंज कप आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में आडीटी फुटबाल अकादमी, आंध्र प्रदेश, जेजे सॉकर अकादमी बंगलौर, बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल न्यू दिल्ली, प्राइज स्पोर्ट्स एफसी न्यू दिल्ली, गुजरात स्टेट फुटबाल एसोसिएशन, सेकरी स्पोर्ट्स एकेडमी गुरदासपुर, फुटबाल अकादमी हावड़ा, हरियाणा यंग क्लब हिसार, बीएस कोलकता, अमरजीत फुटबाल अकादमी कुराली, महिलपुर फुटबाल अकादमी, ताऊ फुटबाल अकादमी मणिपुर, नवी मुंबई फुटबाल अकादमी मुंबई, दलबीर फुटबाल अकादमी पटियाला, फुटबाल क्लब पूणे, क्बल, यंगएटर्स क्लब चंडीगढ़, मिनर्वा अकादमी फुटबाल, चंडीगढ़ फुटबाल एसोसिएशन की टीमें हिस्सा ले रही हैं।