फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब कांड के आरोपियों ने अदालत में मचाई दहशत

Fri, 29 May 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली फेज-3बी1 स्थित जिला अदालत कैंपस में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब पेशी भुगतकर वापस बक्शीखाने जा रहे तेजाब कांड के आरोपी मीडिया कर्मियों से उलझ गए।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों से छूटकर उन्होंने एक मीडियाकर्मी का कैमरा छीनने की कोशिश की। साथ ही मारपीट और गाली गलौज की। मुश्किल से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें काबू किया। सुरक्षाकर्मियों ने घटना की सूचना संबंधित थाने और डीएसपी को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी-1 आलम विजय सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मीडिया कर्मियों से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही थाना मटौर में आरोपियों के खिलाफ शिकायत देने को कहा। वहीं, घटना के बाद अदालत में काफी संख्या में पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि तेजाब कांड की घटना 2011 में सामने आई थी। इस दौरान पेट्रोल पंप पर तेज डलवाने गए एक व्यक्ति की कार पर कुछ लोगों ने तेजाब फेंक दिया था। इस घटना में कार सवार कई लोग तेजाब से झुलस गए थे।

आज सुनाई जाएगी सजा
तेजाब कांड में उम्मीद थी कि वीरवार को फैसला सुनाया जाना है। लेकिन, अदालत ने मामले की अगली तारीख तय कर दी। अब शुक्रवार को अदालत में मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें