फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन धोखाधड़ी मामले में आरोपी ने अदालत से मांगी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित जमीन की धोखाधड़ी मामले में आरोपी सरबजीत सिंह ने सीबीआई अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस पर सीबीआई अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर दिया है। अब 8 फरवरी को सीबीआई अपना जवाब दायर करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2015 में दीपा दुग्गल ने व्यापारी गुरकिरपाल सिंह चावला की पत्नी जगजीत कौर, बेटे हरमीत सिंह चावला, गुरचरण सिंह भट्टी (हरमीत चावला के ससुर) और सरबजीत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दीपा दुग्गल ने सभी पर आरोप लगाए थे कि सेक्टर-9 की एक प्रॉपर्टी पर बैंक से लोन लेने के लिए सभी ने फर्जी कागजात दिए हैं। साथ ही गुरकिरपाल चावला ने भी सेक्टर-3 थाने में दीपा के खिलाफ उसी जमीन को धोखे से बेचने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद मामला सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था। मामले में ईओडब्ल्यू में तैनात डीएसपी रामचंद्र मीणा का नाम भी आया था। वहीं गुरकिरपाल चावला की बेटी गुनीत कौर ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि पुलिस उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार न करने के एवज में 40 लाख रुपये की रिश्वत मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें