फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस रिमांड में आरोपी का खुलासा - तलाक की बात पर हुआ था विवाद, शिखा के सिर और चेहरे पर किए वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सास पर हमले के केस में जमानत पर आया था आरोपी, पत्नी की पेवर ब्लॉक से की हत्या
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सास पर हमले के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर आए रॉबिन ने अपनी पत्नी शिखा की हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ 11 सितंबर 2026 को सेक्टर-11 थाने में सास पर हमला करने का केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद वह दिवाली से कुछ दिन पहले जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद उसने पत्नी को लैजर वैली बुलाया और तलाक की बात पर विवाद होने के बाद पेवर ब्लॉक से उसके सिर पर कई वार कर दिए। वारदात के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया।
पुलिस रिमांड में आरोपी ने बताया कि उसने शिखा से पूछा था कि क्या वह तलाक देना चाहती है। उसके हां कहने पर गुस्से में उसने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। उसे तलाक के बाद बच्चों की परवरिश की भी चिंता थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिखा के पूरे चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के दौरान रांची से आया उसका भाई, मां गुंजन, पिता और अन्य परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूटी और गायब मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और शिखा का गायब मोबाइल बरामद कर लिया है। पेवर ब्लॉक, शिखा के कपड़े और आरोपी के खून से सने कपड़े भी कब्जे में लिए गए हैं। इनके सैंपल जांच के लिए सेक्टर-36 स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजे गए हैं। पुलिस दोनों के बीच हुई कॉल और मोबाइल की सीडीआर भी खंगाल रही है।
2020 में हुई थी शादी, दो बच्चे हैं
शिखा और रॉबिन की शादी 2020 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। लंबे समय से घरेलू विवाद के चलते शिखा पति से अलग होकर सेक्टर-15 स्थित अपनी मां के साथ रह रही थी। वह तलाक लेना चाहती थी। पुलिस पुराने विवाद, हत्या से पहले और बाद की घटनाओं तथा आरोपी के सास पर हमले के पुराने मामले के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोटस..
आरोपी की निशानदेही पर वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। मृतक के खून के सने कपड़े और अन्य नमूने सीएफएसएल जांच के लिए भेजे गए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।-संजीव कुमार, सेक्टर-3 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें