फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आतंकी हवारा के खिलाफ 18 साल पुराने मामले में पांच सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बब्बर खालसा के आतंकी जगतार सिंह हवारा के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में दर्ज 18 साल पुराने मामले में सोमवार को पहली बार पांच रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए। दर्ज मामले में बीते 11 अगस्त को आतंकी हवारा के खिलाफ आरोप तय होने के बाद चार सितंबर को केस में ट्रायल शुरू हुआ। अदालत में सुनवाई के दौरान सरकारी वकील की ओर से दर्ज मामले में सेवानिवृत्त हो चुके तत्कालीन इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह, बम निरोधक दस्ते के कर्मचारी और माल खाने के मुंशी समेत अन्य के बयान दर्ज किए गए। अदालत ने अब अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। साल 2005 में सेक्टर-36 और सेक्टर-17 थाने में आतंकी जगतार सिंह हवारा के खिलाफ दो आपराधिक मामलों में देश के खिलाफ जंग छेड़ने, हथियार जुटाने, दंगा भड़काने के लिए उकसाने वाला कृत्य करने और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं समेत आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इन दोनों मामलों में 11 अगस्त को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज (एडीजे) नरेंद्र की अदालत में बीते 11 अगस्त को हवारा के खिलाफ आरोप तय होने के बाद सोमवार को सेक्टर-36 थाने में दर्ज केस में सुनवाई हुई। वहीं हवारा के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में साल 2005 में दर्ज दूसरे केस की सुनवाई 5 सितंबर को होनी है।
विज्ञापन




इन धाराओं के तहत दर्ज है केस
वर्ष 2005 में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने हवारा के खिलाफ आईपीसी की धारा 121 (भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ना), 121ए (जंग के लिए उकसाना), 122 (गोलाबारूद इकट्ठा करना), 153 (सद्भाव बिगाड़ना), 120बी (दो से अधिक व्यक्ति अपराध के लिए सहमत) के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 25,54,59 और एक्सप्लोसिव एक्ट 1908 की धारा 4,5,6 के तहत केस दर्ज किया था।


तिहाड़ में काट रहा उम्रकैद की सजा
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी जगतार सिंह हवारा इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। उसे पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। बाद में इसे उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। बता दें कि हवारा समेत अन्य आतंकियों ने 31 अगस्त 1995 को पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की पंजाब सिविल सचिवालय परिसर में बम धमाके में हत्या कर दी थी। बाद में आतंकी हवारा अपने दो साथियों समेत बुड़ैल जेल से जनवरी 2004 में 94 फीट लंबी सुरंग खोद फरार हो गया था लेकिन सभी पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें