फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेपः आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में हुई पेशी, 17 अक्टूबर को अगली सुनवाई

Fri, 05 Oct 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनीना (महेंद्रगढ़)
विज्ञापन
तीनों आरोपी
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपियों की शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कनीना एसडीजेएम पीयूष शर्मा की कोर्ट में पेशी हुई। आरोपी पंकज फौजी, पीड़िता का उपचार करने वाले डॉ. संजीव कुमार, कोठड़े के मालिक दीनदयाल और मनीष को नारनौल जेल में कैमरे के समक्ष खड़ा कर दिया गया। एसडीजेएम पीयूष शर्मा ने वीडियो के जरिए आरोपियों को देखकर अगली तारीख 17 अक्तूबर दे दी है।

विज्ञापन


सरकारी अधिवक्ता सुधीर कुमार ने बताया कि उक्त मामले में आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। 17 अक्तूबर की अगली तारीख निर्धारित की गई है। दूसरे मुख्य आरोपी निशु फौगाट दूसरे छेड़छाड़ के मामले में संलिप्त पाए जाने के कारण नाहड़ पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर ले रखा है। अब उसकी पेशी 17 अक्तूबर को वीसी के जरिए होगी। अधिवक्ता ने बताया कि जिन संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है, उनके तहत अभी जमानत नहीं बनती। इसलिए आरोपियों की ओर से किसी ने जमानत याचिका नहीं लगाई।

बता दें कि 12 सितंबर को उक्त तीनों आरोपी कोचिंग में पढ़ाई करने वाली छात्रा को कुएं पर बने कोठड़े पर ले गए थे। जहां पर तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद कनीना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वारदात के 10 से 15 दिन बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें