चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उससे कुकर्म करने के मामले में वंश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरा आरोपी अभी तक फरार है। आरोपी को बुडैल जेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। उन पर कुकर्म करने, धमकाने, अपहरण करने, चोट पहुंचाने, आपराधिक साजिश रचने व पोक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 लगाई है। हल्लोमाजरा निवासी शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसका एक 16 वर्षीय भाई है, जिसे बोलने में असमर्थ है। 2 अगस्त की शाम को 8 बजे वह पार्क में सैर करने गया था। वह रात 9 बजे वापस आ जाता था, लेकिन उस रात को वह 10 बजे घर पहुंचा और बुरी तरह से रो रहा था। कारण पूछा उसने इशारों में बताया कि वह पार्क में सैर करने गया था। इस दौरान दो युवक वहां पर आए और जबरन उसे पकड़कर एकांत जगह पर ले गए, जहां उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे।