चंडीगढ़। सेक्टर-24 में पांच युवक एक 17 वर्षीय नाबालिग की जांघ में चाकू मारकर उससे पैसे लूट ले गए। आरोपियों में तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पकड़े गए दो बालिग आरोपियों को जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी मुताबिक युवक के पास 500 से 600 रुपये थे, जिसे आरोपियों ने लूट लिया। पकड़े गए बालिग आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ बेगी तथा अजय उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। इनकी उम्र लगभग 19 वर्ष और 25 वर्ष बताई है। वहीं, पुलिस ने कहा है कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। आरोपी सेक्टर-25 कॉलोनी के बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला रंजिश का भी प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।