इंद्री। थाना कुंजपुरा क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने महिला को इस बात की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब तीन दिन पहले कुंजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राजिंद्र ने उसके घर में घुसकर उससे दुराचार किया था। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी से बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला की शिकायत पर थाना कुंजपुरा पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना कुंजपुरा प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत परआरोपी राजिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।