फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ सिलेंडरों से भरे दो कैंटर पकड़े

Thu, 18 Sep 2014 12:54 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। पुलिस ने गांव कोहंड बस स्टैंड से अवैध रूप से सिलेंडर ले जा रहे दो कैंटरों को कब्जे में लिया है। इन कैंटरों में करीब लगभग तीन सौ सिलेंडर भरे हुए थे। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 पुलिस को मंगलवार रात गुप्त सूचना मिली कि गांव कोंहड बस स्टेंड के पास गैस के सिलेंडरों से भरे दो कैंटर खड़े हैं। इस पर थाना प्रभारी योगेश कुमार ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम को साथ लेकर मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने छापे के दौरान गैस के सिलेंडरों से भरे दो कैंटर काबू किये। दोनाें कैंटरों में तीन सौ सिलेंडर भरे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली निवासी लालवान, उदयवीर सिंह व अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस संबंध में लोगों को कहना है कि इस प्रकार के गोरखधंधाें पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाएं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। गैस से भरे सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरते समय कई बार घटना भी घट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें