फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी के घर फायरिंग मामला: शूटरों को हथियार मुहैया करवाने का आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

Sat, 13 Jun 2020 09:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार मुहैया करवाने के आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ काला को पुलिस ने अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया है। पुलिस ने आरोपी काला से 80 कारतूस और कट्टा बरामद किया था। वहीं, दीपू का पांच दिन का प्रोडक्शन वारंट रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, जबकि अन्य चार शूटरों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते 31 मई की शाम सेक्टर 33 में शराब कारोबारी और होटल मालिक राकेश सिंगला के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि कार सवार बदमाशों ने राकेश सिंगला के घर पहुंचकर सिक्योरिटी से अरविंद सिंगला के बारे में पूछा। सिक्योरिटी गार्ड ने जवाब दिया कि अरविंद सिंगला अगले वाले मकान में रहते हैं। इसके बाद बदमाश अरविंद सिंगला के मकान नंबर 1150 के बाहर पहुंचे, लेकिन वहां पर पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी का कड़ा पहरा देख बदमाशों ने वापस राकेश सिंगला की कोठी पर पहुंचकर ताबड़तोड़ 17 राउंड फायर किया।


यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में लेकर शूटरों की मदद करने वाले जीरकपुर निवासी जिम संचालक सेवक उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू ने उन्हें काम सौंपा था। पुलिस ने दीपू की निशानदेही पर लुधियाना निवासी शूटर करण शर्मा को गिरफ्तार किया। इसके बाद खुलासा हुआ कि राजस्थान के भरतपुर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के लिए सारा खेल रचा गया था। मामले में हरियाणा के गांव लाडवा निवासी शूटर बलबीर सिंह उर्फ मनी, भिवानी निवासी राहुल, बच्ची और अमृतसर निवासी नितिन की पुलिस को तलाश है। पुलिस का दावा है कि इन शूटरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें