फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए इन सभी ने जलाया पंचकूला, पहचान लो और इन नंबरों पर जानकारी दो

Tue, 19 Sep 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में हिंसा भड़काने वाले उपद्रवी
विज्ञापन
तस्वीर में दिख रहे इन सभी लोगों ने पंचकूला को जलाया। हरियाणा पुलिस को इनके बारे में सूचना का इंतजार है। पहचान लो और इन नंबरों में जानकारी दो। राम रहीम को दोषी ठहराने के बाद पंचकूला में उपद्रव मचाने वाले चेहरों से हरियाणा पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। हालांकि तीन हफ्ते बाद भी 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा को भड़काने में लिप्त आरोपियों का कोई सुराग न लग पाया है, लेकिन सोमवार सुबह अपनी वेबसाइट पर वांटेड की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन


इसमें 43 आरोपियों के नाम हैं, जिनमें हनीप्रीत को पहले और आदित्य को दूसरे स्थान पर रखा गया है। वहीं चौथे नंबर पर दिलावर इंसा नाम है जबकि पुलिस उसे वीरवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है। सूची में पुलिस सिर्फ इन तीनों का ही नाम जानती है। इन चेहरों को हर कोई पहचान ले, अगर यह उपद्रवी उनके क्षेत्र या आसपास कहीं भी शरण लिए हों या फिर दिखाई दें तो तत्काल हरियाणा पुलिस को सूचित करें। ताकि इन्हें इनके काले कारनामों की सजा मिल सके।

पुलिस इन्हें तलाशने के लिए दिन रात किए हुए है। पुलिस को जनता के सहयोग की भी जरूरत है, पुलिस के पास सिर्फ इनके फोटोग्राफ हैं, जिन्हें शहर में लगे निजी और सरकारी कैमरों से लिया गया है। जिसमें हिंसा के पर्याप्त सुबूत उपलब्ध हैं कि कैसे इन्होंने तबाही मचाई।
विज्ञापन
Trending Videos

इन नंबरों पर दें सूचना

Ram Rahim Verdict
पुलिस इन 43 आरोपियों के कहीं भी छिपे होने की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखेगी। सीसीटीवी फुटेज से हासिल फोटोग्राफ में 41 वांटेड हाथ में लाठी, डंडे, पत्थर, बेसबॉल डंडे लिए और फोन पर बात करते उग्र रूप में दिखाए दे रहे हैं। हिंसा के बाद से ये सभी भूमिगत हैं और इनकी पहचान करने में पुलिस अभी तक सफल नहीं हो पाई है। हरियाणा पुलिस के 43 वांटेड की सूची में शामिल सभी आरोपियों की सूचना पुलिस को मोबाइल नंबर 81466-30005, 81466-30031, व्हाट्स एप नंबर 81466-30011 के अलावा ईमेल आईडी readerdcppkl@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

राज्यों से भी मांगा सहयोग
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि सभी वांटेड की सूची पड़ोसी राज्यों के साथ ही सभी प्रदेश के पुलिस मुख्यालयों को भी भेजी गई है। दो वांटेड जो सूची में सबसे ऊपर हैं, उनकी पहचान सार्वजनिक है। सभी राज्यों से अन्य 41 आरोपियों की पहचान होने पर सूचित करने का आग्रह किया गया है।

क्या पहले से तैयार थी सूची
हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किए जा चुके दिलावर इंसां को भी वांटेड की सूची में शामिल कर दिया है। सोमवार को जारी सूची में दिलावर का फोटो चौथे नंबर पर शामिल है, जबकि पुलिस उसे वीरवार रात हो गिरफ्त में ले चुकी है। इससे प्रतीत हो रहा है कि पुलिस ने वांटेड की सूची काफी पहले तैयार कर ली थी, लेकिन विभाग की वेबसाइट पर इसे सोमवार को अपलोड किया गया।
विज्ञापन

अब तक 170 मामले दर्ज, एक हजार 16 गिरफ्तार

Ram Rahim Verdict
हिंसा के दौरान अलग अलग मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत कुल 170 एफआईआर दर्ज हुई, जबकि 1016 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई हैं। 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के दौरान दंगा भड़काने की साजिश रचने का आरोपी आदित्य इंसा हाथों में थैला लेकर वीडियो में देखा गया।

इतना ही नहीं, कुछ अन्य आरोपियों के फुटेज पुलिस को मिले हैं, जिसके आधार पर उन पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। हिंसा के दौरान एक हैट के साथ तीन अलग अगल रंगों का बैलून लेकर भी एक शख्स देखा गया। माना जा रहा है कि रंगों के इस खेल में पंचकूला में खूनी खेल खेला गया, जिसके आरोपियों पर शिकंजा कसने में पुलिस लगातार जुटी हुई है।

25 अगस्त को हुई हिंसा में 35 लोगों की मौत हुई, जबकि दर्जनों वाहनों और कुछ भवनों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया। हिंसा में शामिल उपद्रवियों के हाथों में डंडे, थैला सहित कई ऐसी प्रतिबंधित उपकरण और सामग्री थे, जिसकी मदद से आरोपियों ने हिंसा और आगजनी को अंजाम दिया।

पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने कहा कि हिंसक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि आदित्य इंसा, पवन इंसा की गिरफ्तारी के साथ हनीप्रीत को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें