चंडीगढ़। मामूली बहस के बाद मीट काटने वाले चापड़ से युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में सेक्टर- 24 चौकी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डड्डूमाजरा निवासी रितिक उर्फ कालू (20), सेक्टर- 25 कॉलोनी निवासी साहिल (18), अरुण और दीपक (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। सुपरिंटेंडेंट
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर- 24सी मार्केट के पीछे कुछ लोगों का आपस में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जीएमएसएच- 16 अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सभी आपस में एक दूसरे के जानकार है। सभी ने आपस में शराब का सेवन किया था। इसके बाद किसी बात को लेकर इनमें लड़ाई हो गई। उक्त आरोपियों ने मीट काटने वाले चापड़ से सुरेंद्र पर हमला किया था। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।