फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज अदालत में पेश होंगे नकली दवाई बनाने के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर।
विज्ञापन

धर्मपुर कांगूवाला रोड पर ग्रीन वैली कॉलोनी में नकली दवाई बनाने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस आज अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।
आरोपियों की पहचान अमित दुआ निवासी हिमशिखा कॉलोनी, रजनीकांत निवासी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, मोहम्मद अफजल निवासी बदायं यूपी, अजय कुमार मुरैना मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। इनके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित धोखाधड़ी, जालसाजी समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी पिंजौर ने बताया कि आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश करने के बाद मामले में पूछताछ की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिंजौर में एंटासिड की 1.25 लाख टैबलेट बरामद करने के बाद पुलिस ने कालका के बाडगोदाम में भी छापा मारी की। जहां कुछ रॉ मैटीरियल बरामद हुए हैं जिसकी पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है। पिछले कई सालों से दवा की यह फैक्टरी अवैध तौर पर चलाई जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें