डेराबस्सी। पिछले महीने जून में शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी बिहार हाल निवासी अनाज मंडी डेराबस्सी के तौर पर हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने 1 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को 27 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 की बेटी 27 जून को घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला उक्त आरोपी भी घर से उसी दिन से गायब था। इस मामले के इंचार्ज एएसआई पाल चंद ने बताया कि पुलिस ने पिता की शिकायत पर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बीते दिन उक्त आरोपी नाबालिग लड़की के साथ डेराबस्सी लाइब्रेरी के पास घूमता पाया गया जिसे गिरफ्तार कर लड़की को अपने कब्जे में ले लिया गया। उक्त आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त लिया है। संवाद