फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोपी आठ साल बाद बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ। जिला अदालत ने टोएटा के शोरूम संचालक अजय ग्रोवर को फोन पर मैसेज भेजकर 50 लाख की फिरौती मांगने के आरोपी युवक को 8 साल बाद साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन

अश्वनी आटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली के मैनेजर रमेश सूद ने 31 जुलाई 2017 को सेक्टर-31 थाना पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें मैनेजर ने बताया कि शोरूम के मुख्य मोबाइल नंबर पर एक युवक ने मैसेज भेजकर 50 लाखकी फिरौती मांगी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद उत्तरप्रदेश के रहने वाले तरुण गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। तरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया। करीब 8 साल तक जिला अदालत में केस चलता रहा। शिकायतकर्ता पक्ष आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाया जिसके चलते अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें