फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में एक आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अहमदगढ़ मंडी पंजाब के मलेरकोटला निवासी गुरिंदर उर्फ गुरी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 केस दर्ज हैं। वह चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब सहित देश के अन्य शहरों में अलग-अलग नामों से इमिग्रेशन फर्म चलाता था। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा दिया।
विज्ञापन



बॉक्स

ठगी के पैसों से खरीदी करोड़ों की संपत्ति

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीद ली। वह लग्जरी लाइफ जी रहा था। पुलिस आरोपी के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने कितने लोगों के साथ ठगी की है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लोगों से टूरिस्ट, स्टडी और वर्क वीजा देने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने आरोही के कब्जे से एक बीएमडब्ल्यू कार और थार गाड़ी बरामद की है। आरोपी ने कई जगहों पर संपत्ति भी खरीदी थी। पुलिस उसकी संपत्ति की जांच कर रही है।


बॉक्स

अलग-अलग नामों से चला रहा था इमिग्रेशन कंपनियां
सारंगपुर निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि सेक्टर-34ए में ईगल-1 एडवाइजर नाम से इमिग्रेशन कंपनी के संचालक गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी, रितु, आशीष बत्रा और अन्य ने मिलकर लोगों के साथ 1.78 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके बाद इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा ने की। जांच पड़ताल के बाद न्यायिक सलाह लेने के बाद पुलिस ने गुरिंदर उर्फ गुरी, रितु, आशीष ब9ा और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन



बॉक्स

2019 से चल रहा था ठगी का खेल

पुलिस पूछताछ में आरोपी गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी ने बताया कि वह 2019 से विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहा था। आरोपी ने ईगल-1 एडवाइजर, जुबली ओवरसीज, चंडीगढ़ वीजा कंसलटेंट, द रेड स्टोन, इम्मी ग्रुप एंड कैंट्री सहित अन्य नामों से सेक्टर 34 में इमिग्रेशन कंपनियां चला रहा था।


बॉक्स

अवैध रूप से इमिग्रेशन फर्म चलाने पर संचालक गिरफ्तार
सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-11ए निवासी सरबजीत सिंह को अवैध रूप से इमिग्रेशन फर्म चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी लोगों को वर्क परमिट दिलाने का दावा करता था। पुलिस ने जांच की तो आरोपी कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें