फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: 100 करोड़ की कोकीन तस्करी में आरोपी अशफाक को भेजा जेल, पुलिस को मुख्य आरोपी सिकंदर की तलाश

Thu, 27 May 2021 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

क्रॉकरी के सामान में छिपाकर आरोपी कोरियर कंपनी के जरिए कोकीन को ऑस्ट्रेलिया भेजने की फिराक में था। लेकिन कंपनी की सजगता से पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया। बता दें कि आरोपी इससे पहले 10 किलो ड्रग्स ऑस्ट्रेलिया भेज चुका है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियर कंपनी से क्रॉकरी के सामान में 100 करोड़ की कोकीन छिपाकर ऑस्ट्रेलिया भेजने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी अशफाक रहमान को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपी 12 दिन तक पुलिस रिमांड पर था। वहीं, चेन्नई से गिरफ्तार आरोपी विजय और जाफर को 5-5 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा जा चुका है। पुलिस नशा तस्करी के मुख्य आरोपी सिकंदर की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के पास से लुधियाना के रहने वाले परमजीत का आधार कार्ड मिला था। इसी नाम से अशफाक कोरियर कंपनी से ऑस्ट्रेलिया में टॉम को कोकीन बुक करा रहा था लेकिन पुलिस को अभी तक परमजीत का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि परमजीत उस पते पर रहता ही नहीं है। 

वहीं, आरोपी जाफर ने रिमांड के दौरान बताया था कि वह चेन्नई में अपना बिजनेस करता था लेकिन कोविड-19 के चलते उसे काफी नुकसान हो गया। उसकी चेन्नई में सिकंदर से मुलाकात हुई, जो नशा तस्करी के लिए प्रति किलो 3 लाख रुपये देता था। इसके बाद उसने और विजय ने काम शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि 13 मई को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित एक्सेल वर्ल्ड वाइड कोरियर कंपनी में अशफाक रहमान दो पेटियों को ऑस्ट्रेलिया में टॉम नामक शख्स के पास भेजने के लिए बुक करवाने पहुंचा था। उसने कहा कि दोनों पेटियों में गिलास, ट्रे, कप प्लेट समेत अन्य क्रॉकरी का सामान है। 

कंपनी ने सामान चेक किया तो पाया कि लकड़ी के ट्रे के बीच कोकीन का पैकेट रखा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि 14 ट्रे के बीच 10.24 किलोग्राम कोकीन छिपाई गई है। आरोपी ने सेक्टर-26 स्थित भवन में अपना ठिकाना बना रखा था और वह पहले भी सेक्टर-22 स्थित एक कोरियर कंपनी से करीब 10 किलो ड्रग्स ऑस्ट्रेलिया भेज चुका था। इस नशे को चंडीगढ़ भेजने में चेन्नई के जाफर और विजय नामक व्यक्ति का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को चेन्नई से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें