फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक किलो अफीम समेत आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित झरमड़ी बैरियर के निकट लालड़ू पुलिस ने नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को एक किलो अफीम समेत काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान किरपाल निवासी मुसर्रपुर, बरेली, यूपी के तौर पर बताई है। एसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी। पुलिस पार्टी जैसे ही झरमड़ी बैरियर के निकट पहुंची तो एक व्यक्ति बैग लिए खड़ा था, वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें