फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के ब्रांडेड मोबाइल चुराने का आरोपी गरिफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37सी स्थित शोरूम से बीते 27 मई को लाखों के ब्रांडेड मोबाइल चोरी के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-25 से दबोच लिया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये के ब्रांडेड कंपनियों के 33 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान सेक्टर-25 कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय मनी रतन के रूप में हुई है। मंगलवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

बीते 28 मई को सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-21 निवासी अनिल ढींगरा ने बताया था कि उनकी सेक्टर-37सी एससीओ नंबर 152 में उनका मोबाइल का शोरूम है। किसी ने उनके शोरूम का ताला तोडकर 55 ब्रांडेड मोबाइल चोरी कर लिए। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच डीएसपी राजीव अंबस्ता की अगुवाई में इंस्पेक्टर हरिंद्र सिंह सेखों ने काम करना शुरू कर दिया। मंगलवार को सब इंस्पेक्टर अशेाक कुमार ने सेक्टर-28 यूआईटी गेट के पास मनी रतन को दबोच लिया। टीम ने उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया। इसके बाद टीम ने उसकी निशानदेही पर ब्रांडेड कंपनियों के 33 मोबाइल बरामद किए। इसमें रेडमी के 20, ओप्पो 8, सैमसंग 4 और 1 आई-फोन बरामद हुआ।
आरोपी खुद चलाता है मोबाइल की दुकान
टीम की पूछताछ में सामने आया कि मनी रतन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वह सेक्टर 25 कॉलोनी घर में मोबाइल की दुकान चलाता है। रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच अब आरोपी इस्लाम, रोहिन और अन्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें