फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 सी स्थित मकान में चोरी के मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सेक्टर-52 निवासी मिंटू (38) को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

सेक्टर-41 सी निवासी ज्योति शर्मा ने शिकायत में बताया कि 6 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह पति के साथ घर से बाहर गई थीं। शाम करीब छह बजे लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। जांच करने पर पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी के सिक्के और पुराने भारतीय सिक्के गायब मिले। 11 अप्रैल को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें