फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सरपंच पर भेदभाव का अरोप

Sat, 30 Aug 2014 01:05 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा के निकटवर्ती गांव बनी-बपदा कॉलोनी की गली नंबर-2 व 4 में पानी की निकासी न होने व मकानों में दरारें आने के विरोध में कॉलोनीवासियों ने सरकार, प्रशासन व सरपंच के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


वहीं विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करने की घोषणा की। कॉलोनीवासी रामसिंह, नैब सिंह, सरेंद्र कुमार, विक्रम, धर्मपाल, मनीष, यासीर, राहुल, कर्मबीर, रविंद्र, रामकुमार, सरोजबाला, साधना, चंद्रवती, ओमवती, सुनीता, विद्यादेवी, कर्मजीत, सुनीता देवी, महिंद्रो, बाला, दर्शनादेवी, रामकली व सरोजबाला कॉलोनीवासियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने गांव की सरपंच प्रेमो देवी को गली नंबर-2 व 4 में गंदे पानी की निकासी करवाने बारे कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन सरपंच ने उनकी कॉलोनी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला सरपंच हमेशा से ही इस कॉलोनी के साथ भेद-भाव का रवैया अपनाती आ रही है।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी न होने के कारण उनके मकानों में दरारें आनी शुरु हो गई हैं, जिसके कारण वह अपने मकानों में रात को भय के साए में सोने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि गंदे पानी के कारण कॉलोनी में कभी भी कोई भयंकर बीमारी फैल सकती है, क्योंकि पानी की निकासी न होने कारण कॉलोनी में मच्छरों का प्रकोप भी बहुत अधिक बढ़ गया है।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि इन दो गलियों में लगभग 100 परिवार रहते हैं, जो आने वाली विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी कॉलोनी की यह समस्या दूर नहीं होती, वह किसी भी प्रत्याशी को कॉलोनी में वोट मांगने के लिए आने नहीं देंगे।

पंचायत खाते में पैसा आते ही होगा समस्या का समाधान: प्रेमो देवी
जब इस संबंध में गांव की सरपंच प्रेमो देवी से फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि कॉलोनी की इन गलियों के लिए सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर हो गई है, जैसे ही पंचायत के पास पैसा आएगा, तुरंत कॉलोनी में गलियों व नालियों को पक्का करने का काम शुरु करवा दिया जाएगा।

मौके का मुआयना करूंगा: बीडीपीओ
वहीं जब बीडीपीओ लाडवा कंवरभान नरवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे खुद मौके पर जाकर गलियों की जांच करेंगे और जो भी कमी होगी, उसे जल्द से जल्द दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि कॉलोनी की गलियों का  बजट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया था, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं है कि ग्रांट के पैसे मंजूर हुए हैं या नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें