फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीसीपीओ जानेगी आपदा प्रबंधन

Sun, 27 Oct 2013 04:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीसीपीओ की अहम बैठक सन्नी एनक्लेव स्थित संस्था कार्यालय में हई। बैठक के दौरान बाढ़ से होने वाली तबाही विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


संस्था के सचिव बलविंदर सिंह ने बताया कि बरसात के कारण होने वाली आपदाएं चिंताजनक हैं। जहां भी इस तरह की आपदाएं आती हैं, वहां एसीसीपीओ के सदस्य राहत कार्य में बढ़चढ़ कर योगदान देते रहे हैं।

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में दो बार राहत सामग्री भी भेजी गई है। आपदा प्रबंधन के अध्ययन को संस्था एक टीम गठित की गई है, जो देश-विदेश जा कर उन स्थानों का सर्वेक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारियां एकत्रित कर डाक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई जाएगी। राहत कार्य में रुचि रखने वाली जिले की 21 संस्थाएं एसीसीपीओ को सहयोग दे रही हैं।

इस मौके पर संस्था की उप प्रधान नवनीत नीतू, सीनियर उप प्रधान रणबीर पराशर, सचिव बलविंदर सिंह दाऊंमाजरा, भूपिंदर सिंह दाऊं माजरा, दपिंदर सिंह, रणजीत सिंह आदि मैंबर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें