फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री धवन की पत्नी का अमेरिका में एक्सीडेंट, साली-भाभी गंभीर

Thu, 23 Jun 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरमोहन धवन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मिनिस्टर और चंडीगढ़ से भाजपा नेता हरमोहन धवन की पत्नी सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गई। हादसे में उनकी साली और भाभी को भी गंभीर चोटें आईं। हादसा अमेरिका में हुआ।
विज्ञापन


घायलों की पहचान हरमोहन धवन की पत्नी सतिंदर धवन, उनकी छोटी बहन हरिंदर गिल और देवरानी अनीता धवन के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, हरमोहन धवन की पत्नी अपनी बहन और देवरानी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए निकली थी। वापिस लौटते समय सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।

कार हरमोहन धवन के साले पवित्र सिद्धू चला रहे थे। साइड में पवित्र की पत्नी डॉक्टर सतवंत सिद्धू बैठी थीं। पीछे वाली सीट पर सतिंदर धवन, उनकी बहन व देवरानी बैठी हुई थीं। सभी घायलों का अमेरिका के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें