फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी गाड़ी से टकराई कार, दूल्हे की भाभी की मौत

Fri, 29 Aug 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत से शादी कर डोली लेकर लौट रहे जालंधर के राजेश कुमार की कार खन्ना जीटी रोड पर शुक्रवार सुबह खड़ी गाड़ी में टकरा गई। इससे डोली वाली कार में सवार दूल्हे की भाभी निशा (32) की मौत हो गई। वहीं दुल्हा, दुल्हन, दुल्हे की बहन, ड्राइवर और चार बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन



जीटी रोड पर खड़ी गाड़ी में सवार पांच लोग भी घायल हो गए। शुक्रवार सुबह गाड़ियों की टक्कर होने से खन्ना जीटी रोड पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर खन्ना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया। जालंधर निवासी राजेश कुमार की वीरवार को शादी थी।


सब लोग बारात लेकर पानीपत गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह मृतक निशा का भाई सन्नी पानीपत से डोली वाली कार लेकर निकला। उसमें दुल्हा राजेश कुमार, दुल्हन ईशा, दुल्हे की बहन मीनाक्षी, उपासना, निशा, मन्न, लक्ष्य और एक  बच्चा था। जब उनकी कार खन्ना जीटा रोड पर पहुंची तो वहां जीटी रोड के किनारे खड़ी गाड़ी में  राजपुरा निवासी सूची, उसके दो बच्चे, उसकी नौकरानी और ड्राइवर प्रदीप मौजूद थे।
विज्ञापन




इस दौरान पीछे से डोली वाली कार सीधे ही उनकी कार में टकरा गई। इस दौरान 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला तब तक दुल्हे की भाभी निशा दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने बाकी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया।




पुलिस ने सूची व उसके बच्चे, नौकरानी और ड्राइवर प्रदीप कुमार को भी इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल कराया। थाना सदर में तैनात जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि डोली वाली गाड़ी को मृतक निशा का भाई सन्नी चला रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी खन्ना के पास बने केेएफसी के पास पहुंची तो ड्राइवर की आंख लगने से खड़ी गाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें