फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल के काफिले से हो गया हादसा, इनोवा और कार में टक्कर

Fri, 05 May 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
हादसाग्रस्त सुखबीर बादल के सुरक्षा काफिले वाली ईनोवा कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के काफिले में बड़ा हादसा टल गया। उनके काफिले की कार हादसे का शिकार हो गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के सुरक्षा काफिले वाली इनोवा गाड़ी वीरवार को सुबह लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे के पास गांव खंट मानपुर के पास हादसाग्रस्त हो गई। हादसा गलत साइड से ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक कर रही एक आई-20 कार के कारण हुआ। इस काफिले में सुखबीर बादल शामिल नहीं थे।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा काफिले वाली इनोवा गाड़ी सुबह साढ़े सात बजे चंडीगढ़ से फिरोजपुर की ओर जा रही थी कि एक आई-20 कार से उसकी टक्कर हो गई। कार में सवार महेशपुरा निवासी सिमरजीत सिंह और उसकी पत्नी नवनीत कौर को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा दस्ते के ड्राइवर परमिंदर सिंह ने बताया कि हम लोग चंडीगढ़ से फिरोजपुर की तरफ जा रहे थे और जैसे ही यहां पहुंचे तो आई-20 कार गलत साइड से एक ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान वह ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर हमारी गाड़ी में आ लगी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया। पुलिस की ओर से हादसे की बनती कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें