फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में हादसा: चंडीगढ़ के सेक्टर 20 मंदिर से गए सभी श्रद्धालु सुरक्षित, भगदड़ के बाद सभी अखाड़े में लाैटे

Wed, 29 Jan 2025 08:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ सेक्टर 20 के गुग्गा माड़ी मंदिर से मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल की अध्यक्षता में श्रद्धालुओं का एक दल माैनी अमावस्या पर स्नान के लिए महाकुंभ गया था। भगदड़ के कारण सभी अखाड़े में लाैट आए हैं। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ से महाकुंभ में गए श्रद्धालु सुरक्षित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज माैनी अमावस्या के अमृत स्नान के दाैरान भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों को चोट आई है। चंडीगढ़ सेक्टर 20 के गुग्गा माड़ी मंदिर से कुंभ स्नान के लिए गया श्रद्धालुओं का दल सुरक्षित है। भगदड़ और भीड़ के कारण सभी श्रद्धालु अखाड़े में लौट गए हैं। 
विज्ञापन


सभी श्रद्धालु मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल की अध्यक्षता में मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान के लिए गए थे। यह दल 25 जनवरी को मंदिर से रवाना हुआ था। 
पंडित किशोरी लाल ने बताया कि दल के सभी लोग देर रात ही स्नान के लिए लाइन में लग गए थे। लेकिन जब भगदड़ मची तो सभी लोग अखाड़े में लाैट आए। सभी लोग सुरक्षित हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके पास चंडीगढ़ से बहुत से लोगों के फोन आ रहे हैं। हम लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें