फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: शिक्षकों से भरी ट्रैक्स गाड़ी को ट्राले ने मारी टक्कर, 11 शिक्षक जख्मी, धुंध के कारण हादसा

Tue, 13 Feb 2024 04:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी के चालक भजन सिंह निवासी राम सिंह वाली ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे धुंध बहुत घनी थी। वह फाजिल्का व जलालाबाद से शिक्षकों को ट्रैक्स गाड़ी में बैठाकर ममदोट ले जा रहा था। धुंध के कारण उसने आगे जा रही बस के पीछे अपनी गाड़ी लगा रखी थी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घनी धुंध के चलते फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव जीवां अराई के पास बस के पीछे खड़ी शिक्षकों से भरी ट्रैक्स गाड़ी को ट्राले ने टक्कर मार दी। ट्रैक्स गाड़ी बस और ट्राले के बीच फंस गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार 11 शिक्षक गंभीर जख्मी हो गए। जख्मियों को गुरुहरसहाए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही हादसा स्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी के चालक भजन सिंह निवासी राम सिंह वाली ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे धुंध बहुत घनी थी। वह फाजिल्का व जलालाबाद से शिक्षकों को ट्रैक्स गाड़ी में बैठाकर ममदोट ले जा रहा था। धुंध के कारण उसने आगे जा रही बस के पीछे अपनी गाड़ी लगा ली। 

जीवां अराई के बस स्टॉपेज पर बस रुकी तो उन्होंने भी अपनी गाड़ी पीछे रोक दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने उनकी ट्रैक्स गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी आगे खड़ी बस से टकराई और बस और ट्राले के बीच फंस गई। चीख-पुकार शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी के अंदर से जख्मी शिक्षकों को बाहर निकाला और गुरुहरसहाए के अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


भजन सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2018 से फाजिल्का-जलालाबाद से शिक्षकों को लेकर ममदोट लेकर आ रहा है। उसने बताया कि हादसा धुंध के कारण हुआ है। ड्राइवर ने कोहरे के कारण किसी वाहन को ओवरटेक नहीं किया, जबकि ट्राला चालक ने लापरवाही से ट्रैक्स को टक्कर मारी है। उधर, थाना गुरुहरसहाए के प्रभारी गुरजंट सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उक्त हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें