महिंद्रा पिकअप की टक्कर से घायल हुए रेहड़ी वाले की रविवार रात को पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक मनीमाजरा निवासी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसा 9 अप्रैल को हुआ था। इसके बाद पीड़ित बापूधाम निवासी बबलू (32) को पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। पीड़ित के भाई राम प्रताप ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उनका भाई दड़वा से सामान लोड कर मनीमाजरा के लिए निकला था।