कृषि कानूनों के विरोध में कुंडली बॉर्डर पर जमे किसानों की एक ट्राली को रात के एक इको ने टक्कर मार दी। हादसे में इको के चालक और ट्राली में सो रहे एक किसान की मौत हो गई।
हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। वहीं टक्कर लगने की आवाज से आसपास के दूसरे किसान मौके पर पहुंचे। इको वैन के परखच्चे उड़ गए और उसे चला रहे चालक ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। किसानों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी तक शवों की पहचान नही हो पाई है।
मौके पर पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्हें टक्कर लगने की जोरदार आवाज आई तो वे भागे-भागे पहुंचे। टक्कर लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। थाना कुंडली प्रभारी रवि ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी गई है।