ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला शनिवार को भी नहीं थमा। लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चंडीगढ़ पहुंचीं।
नई दिल्ली से सुबह आने वाली हिमालयन क्वीन दस मिनट लेट आई। हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस अपने समय पर आई। जबकि इहालाबाद से आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस लगभग छह घंटा देरी से चंडीगढ़ पहुंची।
ये ट्रेनें पहुंचीं लेट
- इलाहाबाद से आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस लगभग छह घंटा देरी से पहुंची
- हावड़ा से कालका जाने वाली कालका मेल साढ़े पांच घंटा देरी से पहुंची
- हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस दस मिनट देरी से चंडीगढ़ आई
- ऊना से नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी 20 मिनट देरी से चंडीगढ़ पहुंची
- कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से चंडीगढ़ आई
- मदुरई से आने वाली ट्रेन डेढ़ घंटा लेट आई
- बांद्रा से आने वाली ट्रेन आधा घंटा लेट पहुंची