सेक्टर - 17 स्थित बस स्टैंड पर एसी वेटिंग रूम निर्माण का काम शुरू हो गया है। इसे फरवरी से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। जनवरी की शुरुआत में ही सीटीयू की ओर से एसी वेटिंग रूम बनाए जाने का काम शुरू हो गया है।
इसमें लोगोें को ठंड में ब्लोअर और गर्मी में एसी की सुविधा मिलेगी। इसमें दिल्ली सहित अन्य जगह सफर करने वाले यात्रियों को समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा। इसकी बैठने की क्षमता 200 लोगों की है। सेक्टर - 17 बस स्टैंड पर इसे बनाए जाने का प्रपोजल सीटीयू की ओर से बनाया गया है।
इसमें लांग रूट के यात्री टिकट लेने के बाद वेट कर सकते हैं। काफी समय से यात्रियों की मांग के बाद इसे शुरू किया गया है। सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि इसे हम फरवरी से शुरू कर देंगे। इसको बनाए जाने का काम तेजी से किया जा रहा है।