फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: मोहाली में खुली एसी सब्जी मंडी

Sun, 09 Feb 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के किसानों, थोक और परचून के व्यापारियों को मंडीकरण की बढ़िया सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार ने पूरी प्लानिंग से काम शुरू कर दिया है। जल्दी ही राज्य के चार बड़े शहरों में मोहाली जैसी एसी फल व सब्जी मंडियां बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इनमें लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और जालंधर शामिल हैं। जबकि अगले चरण में अन्य शहरों में मंडियां मनाई जाएगी। यह जानकारी शनिवार सेक्टर-65ए में में बनी राज्य की पहली अत्याधुनिक एसी फल व सब्जी मंडी के शुभांरभ मौके दी।

सीएम ने बताया कि मंडी 12.5 एकड़ जगह में 50 करोड़ की लागत से मंडी बनाई गई। मंडी में बिक्री के सभी कार्य इलेक्ट्रॉनिक्स विधि से किए जाएंगे। मंडी बोर्ड के सचिव दीपइंदर सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की सहूलियतें मंडी में मुहैया करवाई गई हैं। साथ ही थोक व परचून के कारोबार के लिए अलग-अलग जगह रखी गई हैं। साथ ही किसानों को अपनी उपज सीधे तौर पर उपभोक्ता को बेचने के लिए भी अलग जगह का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

जानिए, मंडी को एक नजर में

मंडी में दो मंजिला 34 दुकाने हैं। जिसमें हर दुकान के साथ पार्किंग वाली साइड से आने का रास्ता है। इसके अलावा परचून मार्केट में कुल 95 दुकानें हैं। जो फुली एसी है। इसके साथ ही मंडी के नौ बूथ भी बनाए गए हैं।

यही नहीं 234 पक्कीयां फड़ियां भी बनाई गई है। जिसमें बैठ कर किसान अपनी सामान बेच पाएंगे। वहीं उपभोक्तओं को फ्रैश सब्जियां सही मूल्य पर मिल पाएगी।

मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर सिंह चीमा ने बताया कि मंडी में किसान सूचना केंद्र विकसित किया जाएगा। जिसमें बागवानी, खेतीबाड़ी और मंडीकरण आदि अन्य विषयों से संबधित किसानों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही खेती से संबंधित  सेमिनार करवाए जाएंगे। इसके अलावा मंडी में वे-ब्रिज, कांफ्रेस हाल, डिस्पले बोर्ड, कैंटीन, बैंक, रेस्ट हाउस भी होगा।

मंडी का किया दौरा, किसानों से मिले

मंडी का शुभारंभ करने से पहले सीएम ने मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में सामान बेचने आए किसानों से बातचीत की। साथ ही उनसे खेती संबंधी सवाल-जवाब किए।

किसान भी सीएम से मिलकर काफी खुश थे। फड़ी पर बैठे नरिंदर सिंह ने बताया वह धनिया लेकर आए थे। बादल ने उनसे पूछा कि तुम अपने उत्पाद को बेचते हो या किसानों से खरीद कर यहां बेचने आए हो। उसने जवाब दिया कि वह किसान है और अपनी ही उत्पाद बेचने आया है।
विज्ञापन

अब वेवसाइट पर देख पाएंगे

सीएम प्रकाश सिंह बादल ने मंडी के उद्घाटन करने के बाद पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा शुरू की पंजाब प्रगतिडॉटकॉम नामक आनलाइन सिस्टम प्रणाली का शुभारंभ भी किया।

इस मौके पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन अजमेर सिंह लखोवाल भी थे। पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। लोग उनकी जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से हासिल कर पाएंगे। इससे आम लोगों को काफी फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें