फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ड्रग के लिए एसी कंप्रेसर करते थे चोरी, गिरोह के चार शातिर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर में आए दिन एसी के कंप्रेसर (आऊटर यूनिट) चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें वह शातिर शामिल है जो इनसे चोरी के कंप्रेसर खरीदता था। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ये चोरियां पैसे के लिए नहीं, बल्कि चोरी किए गए सामान को खरीदार आरोपी को बेचने के बाद अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उससे ड्रग लिया करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने कबूलनामे में माना है कि उन्होंने चंडीगढ़-मोहाली में करीब 50 से अधिक कंप्रेसर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने 15 कंप्रेसर बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंचकूला के रहने वाले वरिंद्र सिंह (32), बलटाना के रहने वाले चमकौर सिंह (34), अमृतसर की एयरपोर्ट सिविल कॉलोनी निवासी विशालदीप उर्फ शैली (25) और फिरोजपुर निवासी करण (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ऐसे किया गिरोह का भंडाफोड़
क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 27 मई को सूचना मिली थी कि शहर से एसी के कंप्रेसर चोरी करने वाले गिरोह के शातिर बहलाना के पास घूम रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने सीआरपीएफ बैरियर, बहलाना के पास नाकाबंदी कर होंडा सिविक कार में सवार करण, वरिंद्र और चमकौर सिंह को दबोच लिया। मौके पर पुलिस ने इनके पास से एसी के छह कंप्रेसर बरामद किए। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चोरी के कंप्रेसर अमृतसर के रहने वाले विशालदीप उर्फ शैली को बेचते थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर आरोपी विशालदीप को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से तीन कंप्रेसर बरामद किए। इन चारों से पूछताछ के बाद पुलिस ने निशानदेही पर पिंजाैर से छह और कंप्रेसर बरामद किए। आरोपियों ने 14/15 मई की रात को सेक्टर-22 से भी एक एसी का कंप्रेसर चोरी किया था। इस मामले में छतबीड़ निवासी पुनीत शर्मा ने पुलिस को बताया था कि एसी का कंप्रेसर सेक्टर-22-सी स्थित एससीओ नंबर-38 से चोरी किया गया है। क्राइम ब्रांच ने यह कंप्रेसर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने अब सेक्टर-17, 34 और सेक्टर-3 में एसी कंप्रेसर के दर्ज चोरी के तीन मामलों को सुलझा लिया है। बाकी के 12 कंप्रेसर 102 सीआरपीसी के तहत कब्जे में लिए गए हैं।


रात साढ़े 11 से तीन बजे के बीच करते थे वारदात
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रात साढ़े 11 बजे से लेकर देर रात तीन बजे के बीच सेक्टरों और बाजार में लगे एसी के कंप्रेसर चोरी करते थे। आरोपियों में से चमकौर सिंह एसी मैकेनिक है, जबकि वरिन्द्र और करण नशे के आदी हैं। एसी कंप्रेसर चोरी करने के बाद तीनों होंडा सिविक कार में कंप्रेसर अमृतसर में विशालदीप उर्फ शैली तक पहुंचाते थे। बदले में विशालदीप इन्हें रुपये नहीं, बल्कि ड्रग्स देता था। पुलिस अब उससे पता लगा रही है कि वह ड्रग्स कहां से लाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें