स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने सीटीयू की सभी एसी बसों के किराए में 30 फीसदी की कटौती कर गर्मी के बीच लोगों को बड़ी राहत दी है। एसटीए ने किराए की नई रेट लिस्ट जारी कर दी।
इसमें मंथली और डेली बस पास की रकम में भी कटौती की गई है। हालांकि नॉन एसी बसों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई रेट लिस्ट के अनुसार, एसी बसों में तीन किलोमीटर तक सफर करने पर अब 15 की बजाय 10 रुपये चुकाने होंगे और सभी बसों के लिए डेली पास अब 50 की बजाय 40 रुपये में बनेंगे।
इस पास के जरिये ट्राइसिटी में सफर का लुत्फ उठाया जा सकता है। पिछले साल ही सितंबर में 40 प्रतिशत तक किराए बढ़ाए गए थे और तभी से सवाल उठ रहे थे। इसके बाद सीटीयू ने किराए कम करने का प्रपोजल विभाग के पास भेजा था। इसके बाद ही यह निर्णय लिया गया।
पहले----------------------अब
15 (3 किलोमीटर तक)---10
20 (10 किलोमीटर तक)--15
25 (10 किमी से अधिक)--20
बस पास
पास------------------------------पहले------------अब
(डेली पास)-----------------------50--------------40
मंथली (नॉन एसी)--------------500-------------470
मंथली (सभी बसों के लिए)-----1000-------------720
प्रामाणिक स्टूडेंट्स (नॉन एसी)---------------------100
प्रामाणिक स्टूडेंट्स (सभी बसों में)-----------------360
मंथली इंप्लाइज (नॉन एसी)------------------------250
मंथली इंप्लाइज (सभी बसों में)---------------------720