फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की तर्ज पर एबीवीपी ने शुरू किया सर्वे, छात्रों से 20 से अधिक सवालों का जवाब मांगा जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एबीवीपी की ओर से एक सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे के जरिये विद्यार्थियों का लॉकडाउन के समय मूड भांपा जा रहा है। वह परीक्षा आयोजित करवाना चाहते हैं या नहीं, अगर हां तो कब से परीक्षाएं हों। इस तरह के 20 से अधिक सवालों के जवाब उनसे फार्म में भरवाए जा रहे हैं। 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने फार्म भर दिए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण विद्यार्थी अपने घरों पर हैं। उनकी पढ़ाई पूरी तरह नहीं हो पा रही है। ऑनलाइन कक्षाओं का उनको पूरी तरह लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही पीयू ने पहले यह भी कह दिया था कि परीक्षाएं 15 दिन में खत्म हो जाएंगी और ऑनलाइन पढ़ाई के जरिये कोर्स नौ मई तक पूरा हो जाएगा। इसको लेकर छात्रों को दिक्कतें हुईं और विरोध भी शुरू हो गया। हालांकि पीयू ने हाल ही में कह दिया कि विद्यार्थी जैसा चाहेंगे वैसा ही वह करेंगे। उनका नुकसान नहीं होगा। इसी बीच उठे तमाम सवालों को लेकर एबीवीपी ने सर्वे शुरू कर दिया। यह सर्वे तेजी से हो रहा है और विद्यार्थी इसमें पूछे गए सवालों का जवाब भी दे रहे हैं। एबीवीपी अध्यक्ष हरीश गुर्जर ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय भेजी जाएगी। वहां से जो आदेश पीयू को मिलेंगे उसके मुताबिक कार्य होगा।
परीक्षाएं आयोजित न की जाएं, पीएम को पत्र लिखा
इनसो के कार्यकर्ता रजत नैन ने पीएम को मेल भेजा है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के कारण विद्यार्थियों के सामने तमाम समस्याएं आ रही हैं। ऐसे में फाइनल सेमेस्टर के विद्यार्थियों को छोड़कर बाकी विद्यार्थियों को औसत अंक देते हुए पास करने की अनुमति दी जाए। सिलेबस पूरा करवाने के समय में बढ़ोत्तरी करने, ग्रामीण विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए दूरदर्शन का प्रयोग करने समेत कई मांगें की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें