स्थिति विकराल होते देख पुलिस को वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस कर्मियों की कई छात्रों से नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई, लेकिन उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया। आखिर में छात्रों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। अधिकारियों ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
ये हैं एबीवीपी की मुख्य मांगें
- पंजाब के एससी-एसटी विद्यार्थियों की तुरंत स्कॉलरशिप दी जाए।
- छात्र संघ चुनाव पंजाब में बहाल हों और तिथियों का एलान किया जाए।
- सूबे में रिक्त शिक्षकों के पदों को तुरंत भरा जाए।
- शिक्षा के हो रहे व्यापारीकरण पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।
- निजी संस्थान अपनी मनमानी कर रहे हैं। इसके लिए नियामक का गठन हो।
- शराब की होम डिलीवरी निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए।