फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी कॉलेज पर एबीवीपी ने जड़ा ताला

Sun, 31 Aug 2014 12:57 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूनिवर्सिटी कॉलेज में प्रदर्शन कर गेट पर ताला लगाया।
विज्ञापन


परिषद के सदस्यों ने मांगों के लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। छात्र संगठन के प्रदेश सहमंत्री सुनील भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा सरकार के नंबर वन के दावे खोखले साबित हुए हैं।

विद्यार्थियों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि शिक्षण संस्थानों में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से छात्राओं के साथ रोजारा अभद्र व्यवहार की घटनाएं हो रही हैं, उससे साबित होता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पिट चुकी है।

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद के सदस्य एकत्रित होकर यूनिवर्सिटी कॉलेज पहुंचे। यहां मेन गेट बंद करके वहां नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक ताला लगाकर अभाविप पदाधिकारियों ने नारे लगाएं।
विज्ञापन


प्रदर्शन का पता चलने पर कॉलेज प्रिंसिपल बाहर आए और विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की।

आभाविप पदाधिकारियों के अनुसार विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान प्रिंसिपल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सोमवार को वीसी डॉ. डीडीएस संधू को सभी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी बंद की और ताला खोला। प्रदर्शन में दीपेश, शुभम सैनी, अमित शर्मा, शुभम, विवेक सैनी, संजय, अंकित, कपिल, राजकुमार, श्याम रावत, हिमांशु, गौरव बक्शी, सूरज सिंह, नवीन गुप्ता, कौशल गौतम, गोपाल शर्मा, गौरव पंडित, अजय कुमार, साहित भोला ने भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें