फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर हत्याकांड: हाईकोर्ट से केस की CBI जांच की मांग

Wed, 10 Feb 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर में हुए भीमकांट हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। जस्टिस एमएमएस बेदी की एकल बेंच ने इस मामले में पंजाब सरकार से जांच की स्थिति रिपोर्ट तलब करते हुए नोटिस जारी किया है। भीम के पिता और गुरजंट सिंह ने पुलिस पर मामले के आरोपी शिवलाल डोडा और अमित डोडा को फायदा पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एडवोकेट एसपीएस टिन्ना के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि पहले तो शिवलाल डोडा का नाम एफआईआर में दर्ज ही नहीं किया गया था। हंगामा होने के बाद ही उसे नामजद किया गया। फार्म हाउस पर भीम की हत्या हुई, लेकिन पुलिस ने चार दिन तक घटनास्थल का जायजा ही नहीं लिया।

यह भी कहा कि अब पुलिस शिवलाल डोडा, अमित डोडा और हरप्रीत का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग कर रही है, लेकिन अन्य अभियुक्तों का टेस्ट नहीं कराया जा रहा। हाईकोर्ट से यह भी मांग की गई है कि लाई डिटेक्टर की जगह न केवल तीनों का, बल्कि सभी अभियुक्तों का नारको टेस्ट कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि शिवलाल डोडा प्रभावशाली व्यक्ति है। पुलिस उसी के प्रभाव में आकर उसके अनुकूल कार्रवाई कर रही है। घटनास्थल पर देरी से जाने में भी शिवलाल डोडा के प्रभाव में काम करने का आरोप पुलिस पर लगाया गया है। कहा है कि ऐसे में पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर पाएगी, लिहाजा जांच सीबीआई जैसी किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर 24 फरवरी तक जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें