फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला का बड़ा बयान, कहा- भाईचारे में जहर घोलने वाले के साथ बसपा ने किया गठबंधन

Sun, 10 Feb 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई/सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
अभय चौटाला - फोटो : File Photo
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बसपा के साथ उनका गठबंधन विधानसभा व लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था। लेकिन बसपा ने उपचुनाव के कारण इस गठबंधन को तोड़ दिया। जबकि इनेलो नेताओं ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं से ज्यादा मान-सम्मान बसपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिया था। अभय चौटाला शनिवार को राई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि राजकुमार सैनी के साथ गठबंधन करके बसपा को कुछ हासिल नहीं होगा। इससे जनता में यह संदेश जाएगा कि जिसने प्रदेश के भाईचारे में जहर घोलने का काम किया है, उसके साथ बसपा ने गठबंधन कर लिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन क्यों तोड़ा गया है, इस बारे में बसपा के नेता और भी बेहतर बता सकते हैं।

अभय चौटाला ने कहा की इनेलो का गठबंधन जनता के साथ जुड़ा हुआ है और अब मजबूती के साथ इनेलो मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी से पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के कार्यक्रम हर जिले में होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र छिक्कारा, अशोक कौशिक, प्रदीप आंतिल मुरथल, जेपी रेवली, सिंटू त्यागी, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें