फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS खेमका पर बरसे चौटाला, बोले- काम का वेतन मिलता है, ट्वीट करने का नहीं

Fri, 23 Feb 2018 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका
विज्ञापन
हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका एक बार फिर चौटाला परिवार के निशाने पर हैं और उन्होंने बात भी बहुत बड़ी कह दी है। पूर्व चौटाला सरकार के समय सरकारी वाहन से भी महरूम रह चुके खेमका को लेकर इस बार नेता प्रतिपक्ष और इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने तल्ख तेवर अपनाए हैं।
विज्ञापन


उधर, खेमका ने भी जवाब में तंज कसा है। यहां पत्रकार वार्ता के दौरान मानेसर जमीन घोटाले में आईएएस अधिकारियों को बचाने के खेमका के ट्वीट को लेकर जैसे ही चौटाला से सवाल पूछा गया, वह खेमका को लेकर भड़क उठे। चौटाला ने मानेसर जमीन घोटाले और आईएएस अफसरों को छोड़कर एकाएक खेमका के खिलाफ तल्ख तेवर अख्तियार लिए।

अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार तो खेमका को भी बचा रही है। कई जांच एजेंसियों ने खेमका पर लगे आरोपों को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार ने नहीं कराई। चौटाला यहीं नहीं रुके, बोले कि खेमका दूध के धुले नहीं हैं। कमेटी ऑफ पब्लिक अंडरटेकिंग के समक्ष भी वह पेश नहीं हुए। शहर से बाहर होने का बहाना बनाया। खेमका ट्वीट करने से पहले उन अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करते, जिन्हें सरकार बचा रही है।
विज्ञापन


खेमका को सुर्खियों में रहने का फोबिया है। उन्होंने अपने ऊपर ईमानदारी का ठप्पा लगा रखा है। सरकार उन्हें काम व जनता की सेवा करने की पगार देती है, न कि ट्वीट करने के लिए। खेमका काम नहीं करते हैं। उन्हें आलोचना करने और खामियां निकालने का ही काम है। इनेलो सत्ता में आने पर उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच कराएगी। साथ ही उन पर भी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने खेमका को बचाया है।
विज्ञापन


खेमका का जवाबी हमला
रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना तिनका, कौआ मोती खाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें